देश की खबरें | कोविड-19: केरल में आज से संपूर्ण लॉकडाउन लागू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए केरल में शनिवार सुबह से संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया। राज्यभर में दुकानें बंद हैं जबकि सार्वजनिक परिवहन निलंबित किया गया है। लोगों की सड़क पर आवाजाही भी प्रतिबंधित है।

तिरुवनंतपुरम, आठ मई कोविड-19 महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए केरल में शनिवार सुबह से संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया। राज्यभर में दुकानें बंद हैं जबकि सार्वजनिक परिवहन निलंबित किया गया है। लोगों की सड़क पर आवाजाही भी प्रतिबंधित है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि प्रतिबंध सुबह छह बजे से लागू हुए और 16 मई की आधी रात तक लागू रहेंगे।

राज्य सरकार ने नौ दिनों का पूर्ण बंद लागू करने का निर्णय लिया क्योंकि इससे पहले सप्ताहांत के प्रतिबंधों और लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध संक्रमण के दैनिक मामलों को लेकर कोई वांछित प्रभाव छोड़ने में विफल रहे।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह के शुरू में दैनिक मामलों की संख्या 42,000 के पार पहुंच गई थी, लेकिन शुक्रवार को 38,460 मामले सामने आए।

लॉकडाउन होने पर केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है और लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जुटने या अनावश्यक यात्रा के खिलाफ सख्त चेतावनी दी गई है।

पुलिस ने सुबह से ही राज्य में गश्त बढ़ा दी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी बिना किसी वैध कारण के बाहर नहीं निकल पाए।

दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में लगभग 25,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने कहा कि लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि केरल में 35 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को लॉकडाउन के दौरान लोगों से सहयोग करने की अपील की और कहा कि कड़े कदम उनके कल्याण के लिए हैं और उन्होंने लोगों से यात्रा से बचने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की पोर' सीट से दिया टिकट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Streaming In India: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

Mumbai local Train Mega Block Update: मध्य और हार्बर लाइन पर रविवार 12 अप्रैल को रहेगा मुंबई लोकल ट्रेन का मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले पढ़ें पूरा शेड्यूल