देश की खबरें | कोविड-19 से 311 और लोगों की मौत, 10,682 नए मरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 311 और मरीजों की मौत हो गई तथा 10,682 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

लखनऊ, 16 मई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 311 और मरीजों की मौत हो गई तथा 10,682 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 311 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,546 हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 27 मौतें मेरठ में हुई हैं। इसके अलावा लखनऊ में 20, कानपुर नगर में 13, चंदौली तथा बस्ती में 12-12, और मथुरा में 10 मरीजों की मौत हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 10,682 नए मरीजों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी अवधि में 24,837 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

सबसे ज्यादा 701 नए मामले मेरठ में मिले हैं। इसके अलावा लखनऊ में 525, वाराणसी में 496, देवरिया में 471, बुलंदशहर में 451, सहारनपुर में 437 और गोरखपुर में 433 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में इस वक्त 1.63 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण का उपचार करा रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,67,420 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक चार करोड़ 46 लाख 95 हजार 189 नमूने जांचे जा चुके हैं।

प्रदेश में अब तक 16 लाख 19 हजार 645 मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 14 लाख 39 हजार 96 रोगी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड