देश की खबरें | कोविड-19 : इंदौर में 48 घंटों के भीतर तीन महिलाओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं तीन महिलाओं की रविवार और सोमवार के बीच 48 घंटों के भीतर मौत हो गई और उन्हें पहले से ही अन्य बीमारियां भी थीं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इंदौर (मध्यप्रदेश), आठ जुलाई इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं तीन महिलाओं की रविवार और सोमवार के बीच 48 घंटों के भीतर मौत हो गई और उन्हें पहले से ही अन्य बीमारियां भी थीं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 64 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय महिला ने छह जुलाई (रविवार) को दम तोड़ा, जबकि 50 वर्षीय महिला की मौत सात जुलाई (सोमवार) को हुई।

उन्होंने बताया, "तीनों महिलाएं अलग-अलग बीमारियों से पहले ही जूझ रही थीं जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता घट चुकी थी। इनमें रक्त कैंसर, टीबी, मधुमेह और थायरॉयड जैसी बीमारियां शामिल हैं।"

सीएमएचओ ने कहा कि कोविड-19 को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है और इस महामारी के इक्का-दुक्का मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया, "फिलहाल जिले में कोविड-19 के केवल सात मरीज उपचाराधीन हैं। मंगलवार को हमें इस महामारी का एक भी मरीज नहीं मिला।"

हासानी ने बताया कि एक जनवरी से लेकर अब तक जिले के कुल 187 निवासी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से चार मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया, "जिले में इस साल कोविड-19 के किसी मरीज की पहली मौत 21 अप्रैल को हुई थी, जब 74 वर्षीय महिला ने एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। यह महिला किडनी के एक गंभीर रोग की पुरानी मरीज थी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी