कोविड-19 : देश में मरने वालों की संख्या 166 हुई, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,734 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब भी 5,095 लोग संक्रमित हैं जबकि 472 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया है।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल कोरोना वायरस के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 166 पर पहुंच गई है और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब भी 5,095 लोग संक्रमित हैं जबकि 472 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया है।

मंत्रालय ने बताया कि देशभर में पिछले 24 घंटे में 17 और लोगों की मौत हुई है।

उसने बताया कि आठ लोगों की मौत महाराष्ट्र में, तीन की गुजरात में, दो की जम्मू कश्मीर में और एक-एक व्यक्ति की मौत पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक तथा तमिलनाडु में हुई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 72 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद गुजरात में 16 लोगों की, मध्य प्रदेश में 13 और दिल्ली में नौ लोगों की मौत हुई। पंजाब तथा तमिलनाडु में आठ-आठ लोगों की मौत हुई जबकि तेलंगाना में सात लोगों ने जान गंवाई।

पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में पांच-पांच लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर तथा उत्तर प्रदेश में चार-चार लोगों ने जान गंवाई जबकि हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल में दो लोगों ने जान गंवाई। बिहार, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

बुधवार शाम तक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 149 थी।

हालांकि, विभिन्न राज्यों से प्राप्त आंकड़ों की पीटीआई की तालिका के अनुसार बुधवार देर शाम तक कम से कम 181 लोगों की मौत हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों के आंकड़ों में अंतर है जिसके पीछे अधिकारियों ने अलग-अलग राज्यों को मामले सौंपने में प्रक्रियागत देरी की वजह बताई है।

सुबह आठ बजे तक मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सबसे अधिक 1,135 मामले महाराष्ट्र से आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु से 738 और दिल्ली से 669 मामले सामने आए।

तेलंगाना में मामले बढ़कर 427 हो गए जबकि राजस्थान में 381 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में 361 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं जबकि आंध्र प्रदेश में 348 मामले आए हैं। केरल में कोविड-19 के 345 मामले आए हैं।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 229 हो गए जबकि कर्नाटक में 181 और गुजरात में 179 मामले सामने आए।

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 158 मामले सामने आए हैं, हरियाणा में 147, पश्चिम बंगाल में 103 और पंजाब में 101 मामले सामने आए हैं। ओडिशा में कोरोना वायरस के 42 मामले दर्ज किए गए।

बिहार में इस वैश्विक महामारी से 38 लोग संक्रमित हैं जबकि उत्तराखंड में 33 मरीज और असम में 28 मरीज हैं।

चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से 18-18 मामले सामने आए हैं जबकि लद्दाख में 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप से 11 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ से 10 मामले सामने आए हैं।

गोवा में कोविड-19 से सात लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि पुडुचेरी में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\