देश की खबरें | कोविड-19: दिल्ली में अगले दौर का सीरो-सर्वे 15 अक्टूबर से शुरू होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में अगले दौर का सीरो-सर्वे अब 15 अक्टूबर से शुरू होगा, जो पहले एक अक्टूबर से होने वाला था। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में अगले दौर का सीरो-सर्वे अब 15 अक्टूबर से शुरू होगा, जो पहले एक अक्टूबर से होने वाला था। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति का आकलन करने और महामारी से निपटने की रणनीति बनाने के लिये पिछला सर्वे एक से सात सितंबर के बीच हुआ था। लेकिन इसके बाद होने वाले सर्वे में विलंब हुआ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: चुनाव से पहले BJP को तीसरा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया LJP में हुए शामिल.

इसमें विलंब होने का कारण यह है कि पिछले महीने किये गये सर्वे के नतीजे 30 सितंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय को सौंपे गये थे।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘इस महीने का सर्वे अब 15 अक्टूबर से शुरू होगा। ’’

यह भी पढ़े | कोरोना के जम्मू-कश्मीर में 621 नए मामले पाए गए, 2,188 मरीज हुए ठीक: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से 39 और मरीजों की मौत हो जाने से मंगलवार को कुल मृतक संख्या बढ़ कर 5,581 हो गई। वहीं, संक्रमण के 2,676 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 2.95 लाख हो गई।

सीरो-सर्वे, संक्रामक बीमारियों के संक्रमण की निगरानी करने के लिए कराये जाते हैं। इन्हें एंटीबॉडी सर्वे भी कहते हैं। इसके तहत रक्त के नमूने लिये जाते हैं।

इसके तहत किसी भी संक्रामक बीमारी के खिलाफ शरीर में पैदा हुए एंटीबॉडी का पता लगाया जाता है।

कोरोना वायरस या सार्स-कोवी-2 जैसे वायरस से संक्रमित मामलों में ठीक होने वाले मरीजों में एंटीबॉडी बन जाती है, जो वायरस के खिलाफ शरीर को प्रतिरोधक क्षमता देती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\