कोविड-19 : अदम्य उत्साह से काम कर रहे हैं सफाई कर्मचारी

बच्चे उन्हें कुछ दिनों के लिए काम से छुट्टी लेने को कहते हैं तो कुमार मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘‘मौत का खतरा मुझे काम करने से नहीं रोक सकता है।’’

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल सफाई कर्मचारी मनोज कुमार के बच्चे आजकल काफी चिंतित हैं क्योंकि मधुमेह से पीड़ित होने के कारण मनोज कुमार को कोरोना वायरस का संक्रमण होने का खतरा है।

बच्चे उन्हें कुछ दिनों के लिए काम से छुट्टी लेने को कहते हैं तो कुमार मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘‘मौत का खतरा मुझे काम करने से नहीं रोक सकता है।’’

नोएडा के सेक्टर 49 में रहने वाले 44 वर्षीय सफाई कर्मी कुमार सुबह करीब छह बजे घर से निकलते हैं। उनका कहना है कि इन दिनों काम पर जाना एक अलग तरह का अनुभव है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह वक्त है जो अहसास कराता है कि आप कितने महत्वपूर्ण हैं...आप एक पहिया का महत्वपूर्ण कंगूरा हैं। मैं नहीं बता सकता कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कहने पर लोगों ने हमारे लिए तालियां बजाईं और थाली पीटी तो कैसा अहसास हुआ।’’

कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे के कारण उनके किसी भी सहकर्मी ने छुट्टी नहीं ली है या एक दिन भी अनुपस्थित नहीं रहा है।

वार्ड सुपरवाइजर विवेक कुमार दूबे का कहना है कि साफ-सफाई के लिए नगर निगम की तरफ से नियोजित कंपनी पहले भी सुरक्षा उपकरण मुहैया कराती थी और अब भी करा रही है।

उन्होंने कहा कि इलाके में ज्यादा से ज्यादा साफ-सफाई रखने के लिए सफाईकर्मियों को ज्यादा काम करना पड़ रहा है।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट