कोविड-19: कर्मचारियों से एक महीने का वेतन दान करने का श्रीलंका सरकार का आग्रह

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सचिव पी बी जयसुंदरा ने सरकारी क्षेत्र के सभी कर्मचारियों को पांच मई को लिखे एक पत्र में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय व्यापार, निर्यात और पर्यटन से प्राप्त होने वाला राजस्व बाधित हुआ है।

कोलंबो, सात मई श्रीलंका सरकार ने अपने कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे मई महीने का अपना पूरा वेतन या उसके एक हिस्से का योगदान कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए करें।

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सचिव पी बी जयसुंदरा ने सरकारी क्षेत्र के सभी कर्मचारियों को पांच मई को लिखे एक पत्र में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय व्यापार, निर्यात और पर्यटन से प्राप्त होने वाला राजस्व बाधित हुआ है।

पत्र में कर्मचारियों से मई का पूरा वेतन या उसके एक हिस्से का योगदान कोविड-19 महामारी के खिलाफ सरकार की लड़ाई में मदद के लिए करने का आग्रह करते हुए कहा गया है, ‘‘हालांकि यह अर्थव्यवस्था पर एक अस्थायी दबाव हो सकता है, सरकार ऋण की अदायगी के लिए बाध्य है। यदि हम कोई तरीका निकाल कर स्थानीय रिण के भुगतान से बच भी लें, हमें उपलब्ध सीमित सरकारी राजस्व का इस्तेमाल करते हुए विदेशी ऋण की अदायगी करनी ही होगी।’’

जयसुंदरा ने कहा कि वह इस उद्देश्य के लिए अपनी मई का वेतन दान करेंगे।

पत्र में कहा गया है कि सरकारी क्षेत्र के वेतन के भुगतान के लिए प्रति महीने करीब 100 अरब रुपये की जरूरत होती है।

इस बीच, कोविड-19 संकट से उबरने के बाद विभिन्न क्षेत्रों और निर्दिष्ट लक्ष्यों की पूर्ति के लिए एक आर्थिक मॉडल विकसित करने के लिए एक नया कार्यबल का गठन किया गया है।

श्रीलंका में कोरोना वायरस के 797 मामले सामने आये हैं जिनमें नौ मौतें भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान