कोविड-19:ओडिशा में कुछ और इलाके 'कंटेनमेंट क्षेत्र' घोषित

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन इन इलाकों में निवासियों पर निगरानी रखेगा और ऐसे लोगों का पता लगाएगा जो इन चार नये रोगियों के संपर्क में आए।

जमात

भुवनेश्वर, 12 अप्रैल ओडिशा में अब तक कोविड-19 से अछूते रहे इलाकों में इसके चार नये मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने रविवार को कुछ और इलाकों को 'कंटेनमेंट क्षेत्र' घोषित कर दिया है ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन इन इलाकों में निवासियों पर निगरानी रखेगा और ऐसे लोगों का पता लगाएगा जो इन चार नये रोगियों के संपर्क में आए।

अधिकारियों के मुताबिक चारों नये रोगियों ने हाल में यात्राएं की हैं जिनमें से एक ने दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

पिछले 24 घंटे में चार नये मामले सामने आने के बाद ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले अब 54 हो गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि यह महामारी अब आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ जिले तक पहुंच गयी जहां से दो रोगियों का पता चला है। अब राज्य में कुल नौ जिले कोरोना वायरस से प्रभावित हैं।

जिले के इन दो रोगियों में 67 वर्षीय एक व्यक्ति बिसरा इलाके से है जिसने राष्ट्रीय राजधानी में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

दूसरा रोगी 18 साल का युवक है जो तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने वाले रोगी के संपर्क में आया था।

बाकी दो रोगियों में केंद्रपाड़ा जिले के राजनगर इलाके की 17 साल की लड़की है जो 29 मार्च को कोलकाता से लौटी थी, वहीं भुवनेश्वर के झारपाडा इलाके में 46 वर्षीय एक रोगी भी है जो कोरोना वायरस संक्रमण के बाद जान गंवाने वाले एक शख्स का रिश्तेदार है।

सुंदरगढ़ के कलेक्टर निखिल पवन कल्याण ने कहा कि बिसरा इलाके में दो लोगों के संक्रमित पाये जाने के बाद जिला प्रशासन ने तीन किलोमीटर के दायरे वाले क्षेत्र को सील कर दिया है।

उन्होंने बताया कि इलाके को सील कर दिया गया है ताकि यहां किसी तरह की आवाजाही नहीं हो सके। अगले 48 घंटे तक यह पाबंदी रहेगी। सभी आवश्यक वस्तुएं लोगों के घरों तक पहुंचाई जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल