कोविड-19: केरल में संक्रमण के सात नए मामले, सात मरीज ठीक हुए

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यह जानकारी दी।

जमात

तिरुवनंतपुरम, 25 अप्रैल केरल में शनिवार को कोरोना वायरस के सात नए मामले सामने आए और सात लोग उपचार के बाद ठीक हो गए जिसके बाद संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 457 हो गई।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यह जानकारी दी।

राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद विजयन ने संवाददाताओं से कहा, “कोट्टायम और कोल्लम जिले से संक्रमण के तीन-तीन और कन्नूर जिले से एक मामला सामने आया है। अब तक राज्य में 457 मामले सामने आ चुके हैं।”

उन्होंने बताया कि कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड से दो-दो और वायनाड से एक मरीज उपचार के बाद शनिवार को ठीक हो गया।

वर्तमान में कोविड-19 के कम से कम 116 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

विजयन ने कहा, “अब तक राज्य में 338 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। अभी 21,044 लोगों की निगरानी की जा रही है और 464 लोगों को पृथक-वास में रखा गया है।”

उन्होंने कहा कि 22,360 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

केरल में अभी तक कोविड-19 से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\