देश की खबरें | कोविड-19 : महाराष्ट्र में आठ महीने बाद खुले धार्मिक स्थल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोविड-19 के मद्देनजर करीब आठ महीने से बंद धार्मिक स्थल सोमवार को फिर से खोल दिए गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 16 नवंबर महाराष्ट्र में कोविड-19 के मद्देनजर करीब आठ महीने से बंद धार्मिक स्थल सोमवार को फिर से खोल दिए गए।

राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए कोविड 19 के संबंध में सख्त नियमों को लागू किया है ताकि मंदिर और अन्य धार्मिक स्थानों को खोले जाने से संक्रमण नहीं फैले। मास्क पहनने और उचित दूरी बनाए रखने को जरूरी बनाया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में आज 3012 नए केस पाए, 53 की मौत: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के बाद मार्च में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान धार्मिक स्थल बंद कर दिए गए थे।

श्रद्धालु मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर और हाजी अली दरगाह जैसे राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर महीनों बाद नजर आए। धार्मिक स्थल संयोग से ‘दीपावली पड़वा’ के साथ खुले हैं जो राज्य में एक महत्वपूर्ण उत्सव है।

यह भी पढ़े | Vasan Eye Care Founder Arun Dies: वासन आई केयर के संस्थापक एएम अरुण का कार्डियाक अरेस्ट से निधन.

सोलापुर के पंढ़रपुर में भगवान विठ्ठल के मंदिर, शिरडी में साई बाबा के मंदिर, उस्मानाबाद में देवी तुलजा भवानी के मंदिर और मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए भक्त सुबह-सुबह पहुंच गए। यहां स्थित हाजी अली दरगाह में भी श्रद्धालु नजर आए।

सिद्धिविनायक मंदिर के अध्यक्ष आदेश बांदेकर ने रविवार को बताया कि मंदिर में प्रतिदिन एक हजार श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति होगी और उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग समय पर भीतर जाने दिया जाएगा। मोबाइल फोन ऐप से दर्शन के लिए बुकिंग की जा सकती है।

बांदेकर ने ‘पीटीआई-’ से फोन पर कहा, ‘‘आज काफी लोग आए....हर घंटे 100 लोगों को दर्शन करने की अनुमति दी गयी, ताकि लोगों के बीच दूरी बनी रहे। श्रद्धालुओं के शरीर के तापमान की भी जांच की गयी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now