विदेश की खबरें | कोविड-19 जांच को धीमा किया जाए, बहुत ज्यादा मामले आ रहे हैं:ट्रंप

टुलसा(अमेरिका), 21 जून अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपने प्रशासन से कोविड-19 जांच को धीमा करने को कहा है क्योंकि संक्रमण के बहुत ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

ट्रंप ने चुनाव प्रचार रैली में अपने समर्थकों से कहा कि अमेरिका ने 2.5 करोड़ लोगों की जांच की है, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में बहुत ज्यादा है।

यह भी पढ़े | बीजिंग के PepsiCo Plant के 8 मजदूर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कंपनी को अस्थाई रूप से बंद किया गया: चीनी मीडिया रिपोर्ट.

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसका बुरा पहलू यह है कि व्यापक स्तर पर जांच किये जाने से वायरस संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘जब उस हद तक जांच करते हैं, तो आप अधिक लोगों (मरीजों)का पता लगाने की ओर बढ़ते हैं।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Pandemic Worldwide Update: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 87 लाख के पार, महामारी से 4.63 लाख से अधिक की हुई मौत.

उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए मैंने हमारे लोगों से कहा है कि कृपया जांच को धीमा कर दें। ’’

ट्रंप ने 110 दिनों में अपनी पहली रैली करने का फैसला किया, जबकि स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह आशंका जताई है कि इससे टुलसा में कोविड-19 का संक्रमण और बढ़ सकता है। रैली में मौजूद ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहना था।

गौरतलब है कि जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक इस महामारी से अमेरिका में अब तक करीब 1,20,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

समाचार एजेंसी एपी के विश्लेषण के मुताबिक प्रतिदिन सामने आ रहे मामलों की संख्या दो हफ्ते पहले के 21,400 से बढ़ कर 23,200 पहुंच गई है। वहीं, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, टेक्सास और एरिजोना में जून की शुरूआत से कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)