कोविड-19: केरल में संक्रमण का मात्र एक मामला सामने आया, 16 मरीजों का हो रहा उपचार

केरल में संक्रमण का शिकार हुए 16 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

जमात

तिरुवनंतपुरम, आठ मई केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण का मात्र एक मामला सामने आया और इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है।

केरल में संक्रमण का शिकार हुए 16 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

विजयन ने यह भी कहा कि राज्य में संक्रमण पुनः फैलने के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि राज्य में शुक्रवार को संक्रमण का एक मामला सामने आया जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 503 हो गई जबकि दस लोग उपचार के बाद ठीक हो गए।

विजयन ने कहा, “अब दो महीने बाद (संक्रमण का दूसरा दौर बीतने के बाद) स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। देश में कोविड-19 का पहला मामला केरल से सामने आने के सौ दिन बाद हमारे यहां पूरे विश्व की तुलना में लोग सबसे जल्दी ठीक हो रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण का ताजा मामला एक व्यक्ति का है जो चेन्नई से एर्णाकुलम आया था और उसे किडनी संबंधित रोग है।

उन्होंने कहा, “ठीक हुए सभी व्यक्ति कन्नूर के हैं। राज्य में संक्रमित हुए कुल व्यक्तियों की संख्या 503 है और 20,157 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 347 व्यक्ति अस्पताल में हैं।”

देश में कोविड-19 का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था जब चीन के वुहान से त्रिशूर लौटे चिकित्सा के एक छात्र में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।

केरल में संक्रमण का दूसरा दौर मार्च में आया था जब एक परिवार के तीन सदस्य इटली से लौटे थे।

विजयन ने कहा, “संक्रमण तीसरी बार न फैले इसके प्रति सावधान रहने की जरूरत है। यदि ऐसा होता भी है तो हम मुकाबले के लिए तैयार हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड