कोविड-19: पंजाब में एक और संक्रमित की मौत, मृतकों की संख्या 40 हुई

वहीं, राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जियो

चंडीगढ़, 24 मई पंजाब में रविवार को कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,060 हो गई।

वहीं, राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संक्रमण का शिकार हुए 60 वर्षीय एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई थी जो अमृतसर का रहने वाला था।

उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी और दो बेटों में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पठानकोट में सात, होशियारपुर में चार, गुरदासपुर में दो और अमृतसर और जालंधर में संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया।

राज्य के विभिन्न अस्पतालों से कोविड-19 के 28 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

उपचार के बाद ठीक होने वाले लोगों में से 18 लुधियाना से, फाजिल्का से तीन, शहीद भगत सिंह नगर, मनसा और पटियाला से दो-दो और फरीदकोट से एक व्यक्ति है।

बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,898 हो चुकी है।

पंजाब में अभी कोविड-19 के 122 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक इस बीमारी से 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू