कोविड-19: दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 3,108, दो दिन में किसी के मरने की खबर नहीं

दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक लगातार दूसरे दिन इस बीमारी से किसी की मौत होने की खबर प्राप्त नहीं हुई।

जमात

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 190 मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,108 हो गई।

दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक लगातार दूसरे दिन इस बीमारी से किसी की मौत होने की खबर प्राप्त नहीं हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि ताजा सामने आए मामलों में दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के जिलाधिकारी राहुल सिंह के निजी सचिव में संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद सिंह को स्वयं पृथक-वास में जाना पड़ा।

महरौली में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित केंद्रों पर भोजन वितरण कर रहे आम आदमी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं में संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद शहर के कई स्थानों को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

सोमवार को शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 99 हो गई।

गत सप्ताह मरीजों के ठीक होने के मामलों में वृद्धि देखी गई थी लेकिन सोमवार को किसी के ठीक होने की सूचना नहीं मिली।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से अभी तक शहर में 54 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार और पुलिस को कोविड-19 से अग्रिम मोर्चे पर मुकाबला कर रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड