देश की खबरें | कोविड-19 : इंदौर में मरीजों की संख्या 4,134 हुई, अब तक 182 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 44 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 4,090 से बढ़कर 4,134 हो गयी है।

जियो

इंदौर (मध्यप्रदेश),17 जून देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 44 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 4,090 से बढ़कर 4,134 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘‘हमें पिछले 24 घंटे के दौरान 1,687 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 44 नये मरीज मिले हैं।"

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारतीय जवानों ने चीन को दिया करारा जवाब, चीनी कमांडिंग ऑफिसर समेत कई चीनी सैनिक मारे गए- सूत्र : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि संक्रमित होने के बाद अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान 83 वर्षीय महिला और 75 वर्षीय पुरुष समेत चार और मरीजों की मौत हो गयी। बहरहाल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि इन मरीजों की मौत किस तारीख को हुई।

मौत के चार और मामलों का ब्योरा दिये जाने के बाद जिले में कोविड-19 की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 182 पर पहुंच गयी है।

यह भी पढ़े | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 200 अंक नीचे, निफ्टी 9,850 पर.

अधिकारी ने बताया कि इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होने पर अब तक जिले के 3,048 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में मरीजों के उपचार के बाद उनके इस महामारी से उबरने की दर (रिकवरी रेट) बुधवार सुबह की स्थिति में करीब 73 प्रतिशत थी, जबकि उनकी मृत्यु दर 4.4 फीसद दर्ज की गयी।

आंकड़ों के मुताबिक जिले में कोविड-19 के नये मरीजों की तादाद में पिछले 16 दिनों में कमी आयी है। लेकिन इनकी मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बनी हुई है।

कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला अब भी रेड जोन में ही है। जिले में इस प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट