देश की खबरें | कोविड-19 : दिल्ली में शनिवार को शाम छह बजे तक 37000 से ज्यादा लोगों को टीका लगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को शाम छह बजे तक 37000 से ज्यादा लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और इनमें से सात लोगों ने अब तक टीके के प्रतिकूल प्रभाव को लेकर शिकायत की है। अधिकारियों की तरफ से यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 27 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को शाम छह बजे तक 37000 से ज्यादा लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और इनमें से सात लोगों ने अब तक टीके के प्रतिकूल प्रभाव को लेकर शिकायत की है। अधिकारियों की तरफ से यह जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि 45-59 साल आयुवर्ग के 6034 लोगों को टीका लगाया गया जबकि शाम छह बजे तक 22932 वरिष्ठ नागरिकों को टीके की पहली खुराक दी गई।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 4163 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई जबकि 2828 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 1777 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई

अधिकारियों ने कहा कि कि शाम छह बजे तक शहर में कुल 37734 लोगों को टीका लगाया जा चुका था और इनमें से सात ने टीके से प्रतिकूल प्रभाव को लेकर शिकायत की।

शहर में टीकाकरण केंद्र सोमवार से ही सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक संचालित किये जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 1500 से ज्यादा मामले सामने आए वहीं इस दौरान 10 और मरीजों ने महामारी से जान गंवा दी। यह बीते करीब ढाई महीने के दौरान महामारी से एक दिन में जान गंवाने वाले मरीजों का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक यह 15 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है जब एक दिम में 1617 मामले सामने आए थे।

अधिकारियों ने बाताया कि 1558 नए मरीजों के सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 655834 हो गई जिनमें से 6.38 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक शहर में शुक्रकवार को 1534, बृहस्पतिवारको 1515, बुधवार को 1254 और मंगलवार को 1101 नए मामले सामने आए थे। 24 दिसंबर के बाद यह पहला मौका था जब शहर में एक दिन में संक्रमण के मामले 1000 के आंकड़े से ज्यादा दर्ज किये गए थे।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को दिल्ली में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की आशंका को खारिज किया और कहा कि यह फिर से फैल रहे संक्रमण को रोकने का समाधान नहीं है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरकण ने मंगलवार को आदेश दिया था कि आगामी होली और नवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में किसी तरह के सार्वजनिक समारोह का आयोजन नहीं होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\