देश की खबरें | कोविड-19: भारत में रोजाना दी जा रहीं टीके की औसतन 34 लाख से अधिक खुराकें, दुनियाभर में सबसे अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में प्रतिदिन कोविड-19 रोधी टीके की औसतन 34,30,502 खुराकें दी जा रही हैं, जिसके साथ ही देश रोजाना लगाए जाने वाले टीकों की संख्या के मामले में दुनियाभर में पहले स्थान पर पहुंच गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल भारत में प्रतिदिन कोविड-19 रोधी टीके की औसतन 34,30,502 खुराकें दी जा रही हैं, जिसके साथ ही देश रोजाना लगाए जाने वाले टीकों की संख्या के मामले में दुनियाभर में पहले स्थान पर पहुंच गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार अब तक 13,77,304 सत्रों में कुल 9,01,98,673 टीके लगाए जा चुके हैं।

मंत्रालय के अनुसार इनमें से 89,68,151 स्वास्थ्य कर्मियों और 97,67,538 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को पहली खुराक जबकि 54,18,084 स्वास्थ्यकर्मियों और 44,11,609 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है।

इसे अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के 3,63,32,851 लाभार्थियों को पहली जबकि 11,39,291 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 45 से 60 वर्ष की आयु के 2,36,94,487 लाभार्थियों को पहली जबकि 4,66,662 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा, ''एक दिन में कोविड-19 रोधी टीके लगाए जाने के मामले में भारत दुनियाभर में पहले स्थान पर है। देश में रोजाना औसतन 34,30,502 खुराकें दी जा रही हैं। ''

अब तक देश में टीके की जितनी खुराकें दी गई हैं उनमें से 60 प्रतिशत महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में दी गई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे के दौरान लगभग 30 लाख खुराकें दी गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन