कोविड-19: नोएडा में कई स्थान ग्रीन जोन में आए

जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिन- जिन जगहों पर मरीज मिले थे, उन जगहों को हॉटस्पॉट घोषित करके उन्हें सील कर दिया गया। वहां पर जिला प्रशासन द्वारा सैनेटाइजेशन और सर्विलांस का काम किया गया। उन्होंने बताया कि जिन जगहों पर 28 दिन के अंदर कोई भी नया मामला नहीं आया, उन्हें ग्रीन जोन घोषित कर दिया गया।

जमात

नोएडा, 30 अप्रैल कोविड-19 के प्रकोप के कारण जनपद गौतमबुद्ध नगर में अब तक 54 जगहों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया था जिनमें 21 स्थान ग्रीन जोन में आ गए हैं, नौ स्थान ऑरेंज जोन में हैं वहीं 24 स्थान रेड जोन में हैं।

जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिन- जिन जगहों पर मरीज मिले थे, उन जगहों को हॉटस्पॉट घोषित करके उन्हें सील कर दिया गया। वहां पर जिला प्रशासन द्वारा सैनेटाइजेशन और सर्विलांस का काम किया गया। उन्होंने बताया कि जिन जगहों पर 28 दिन के अंदर कोई भी नया मामला नहीं आया, उन्हें ग्रीन जोन घोषित कर दिया गया।

जिलाधिकारी के अनुसार नोएडा के डिजाइनर पार्क सेक्टर 62, लोटस स्पेशिया सेक्टर 100, अल्फा -1 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर 27 नोएडा, एटीएस डॉल्से ग्रेटर नोएडा, एस्स गोल्फशायर सेक्टर 150, सेक्टर 44 नोएडा, विलेज विश्नोली पोस्ट दुजाना ग्रेटर नोएडा, जेपी विश टाउन सेक्टर 128 नोएडा, ओमी क्रांन सेक्टर 3 ग्रेटर नोएडा, निराला ग्रीन और पतवारी गांव, महक रेजिडेंसी एक्षर, घोड़ी बछेड़ा गांव ग्रेटर नोएडा, पाम ओलंपिया गौर सिटी 2, हाइड पार्क सेक्टर 78, सेक्टर 41, सेक्टर 28, ग्रैंड ओमेक्स सेक्टर 93बी, लाजिक्स ब्लॉसम कांऊटी सेक्टर 137, पारस टेयरा सेक्टर 137, बाजितपुर गांव को ग्रीन जोन घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 20, सिल्वर सिटी ग्रेटर नोएडा, 14 एवेन्यू गौर सिटी , शताब्दी रेल विहार सेक्टर 62 नोएडा, ईटा-वन ग्रेटर नोएडा, बेगमपुर गांव कुलेसरा, सुपरटेक केपटाउन सेक्टर 74, गामा वन ग्रेटर नोएडा, तथा एल्डिको उथोपिया सेक्टर 93- ए को ऑरेंज जोन में रखा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन जगहों पर विगत 14 दिन से कोई भी नया केस नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 50, सेक्टर 15 ए नोएडा, एच्छर विलेज ग्रेटर नोएडा, चेरी काउंटी ग्रेटर नोएडा, केंद्रीय विहार सेक्टर 82 नोएडा, सेक्टर 55 नोएडा, स्काईटेक मेट्रोट सोसाइटी सेक्टर 76 नोएडा, सेक्टर 34 नोएडा, सेक्टर 19 नोएडा, सेक्टर 5 व सेक्टर 8 नोएडा, सेक्टर 45 नोएडा, निठारी गांव, तिलपता गांव ग्रेटर नोएडा, चोटपुर गांव सेक्टर 63, सेक्टर 30 नोएडा, ककराला गांव सेक्टर 80, सेक्टर 15,पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सेक्टर 93 ए, सेक्टर 122 क्लियो काउंटी, सेक्टर 121 नोएडा, चौड़ा गांव, पी-1 प्रथम ग्रेटर नोएडा, गांव जोनचांनना को हॉट जोन में रखा गया है। इन जगहों पर 14 दिन के अंदर कोरोना के कई संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 137 मरीज पाए गए हैं जिनमें 81 मरीज ठीक होकर अब तक घर जा चुके हैं। जबकि 56 मरीजों का इलाज यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि 796 लोग अभी भी यहां के विभिन्न अस्पतालों में पृथक किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि रेड जोन और ऑरेंज जोन में सीलिंग की व्यवस्था अभी भी लागू है। उन्होंने बताया कि अगर 28 दिन के अंदर सील किए गए स्थानों पर कोविड-19 के नये मरीज नहीं मिलते हैं, तो उन्हें ग्रीन जोन में बदल दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट