कोविड-19 : ममता ने कोलकाता के कई इलाकों का किया दौरा, लोगों से घरों में रहने की अपील की

बनर्जी ने आज मंगलवार को महानगर के अल्पसंख्यक बहुल पार्क सर्कस, तोपसिया और राजाबजार सहित कुछ इलाकों का दौरा किया। उन्होंने यह दौरा ऐसे समय में किया जब कोविड-19 की स्थिति का आकलन करने के लिए गठित दो केन्द्रीय दल भी राज्य में मौजूद हैं।

जमात

कोलकाता, 21 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को शहर के कई इलाकों का दौरा किया और कोविड-19 महामारी से निपटने की लड़ाई में लोगों से घरों में रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की।

बनर्जी ने आज मंगलवार को महानगर के अल्पसंख्यक बहुल पार्क सर्कस, तोपसिया और राजाबजार सहित कुछ इलाकों का दौरा किया। उन्होंने यह दौरा ऐसे समय में किया जब कोविड-19 की स्थिति का आकलन करने के लिए गठित दो केन्द्रीय दल भी राज्य में मौजूद हैं।

बनर्जी ने कार के अदंर से लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ मैं अपने सभी भाइयों-बहनों से घर के अदंर रहने की अपील करती हूं क्योंकि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने का केवल यही एक तरीका है। हमने कभी ऐसा लॉकडाउन नहीं देखा लेकिन इस बीमारी से निपटने के लिए यह जरूरी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आपको कोई भी परेशानी हो तो पुलिस को इसकी जानकारी दें, वे आपकी मदद करेंगे।’’

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि कोविड-19 को लेकर मुंबई, पुणे, इंदौर, जयपुर, कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कुछ अन्य स्थानों पर हालात ‘‘विशेष रूप से गंभीर’’ हैं और लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन से कोरोना वायरस का संक्रमण और फैलने का खतरा है।

केन्द्र सरकार ने सोमवार को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की स्थिति का आकलन करने के लिए छह अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दलों (आईएमसीटी) का गठन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\