देश की खबरें | कोविड-19: महाराष्ट्र में संक्रमण दर सबसे अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण की साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत 5.04 प्रतिशत से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमण दर 22.78 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 मार्च आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण की साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत 5.04 प्रतिशत से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमण दर 22.78 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के अलावा, जिन अन्य सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक संक्रमण दर हैं, वे हैं- चंडीगढ़ (11.85 प्रतिशत), पंजाब (8.45 प्रतिशत), गोवा (7.03 प्रतिशत), पुदुचेरी (6.85 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (6.79 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (6.65 प्रतिशत) और हरियाणा (5.41 प्रतिशत)।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जांच के मामले में, 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी पर जांच की संख्या राष्ट्रीय औसत (1,74,602) की तुलना में कम है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत भर में अब तक की गई कोविड-19 जांच की कुल संख्या बढ़कर 24 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि कुल संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

देश का कुल टीकाकरण रविवार को छह करोड़ को पार कर गया है।

आज सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, 9,85,018 सत्रों के माध्यम से 6,02,69,782 टीके लगाए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘सात राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में कोविड के अधिक दैनिक नए मामले आए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में आए कुल दैनिक नए मामलों का 81.46 प्रतिशत मामले इन राज्यों में आए हैं। देश में एक दिन में 62,714 दैनिक नए मामले सामने आए।’’

पिछले 24 घंटों में आए कुल नए मामलों में से 84.74 प्रतिशत मामले आठ राज्यों से सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 35,726 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 3,162 मामले आए हैं जबकि कर्नाटक में 2,886 नए मामले आए हैं।

चौदह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड​​-19 से कोई भी मौत नहीं हुई है। ये हैं राजस्थान, आंध्र प्रदेश, असम, लक्षद्वीप, लद्दाख, दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी