देश की खबरें | कोविड-19 से मरीज की मौत, परिजन के नेतृत्व में भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, कर्मचारियों को पीटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे के पिम्परी चिंचवाड इलाके में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत होने के बाद उसके परिजनों ने कथित रूप से अस्पताल में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को पीटा। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में 10-12 लोगों के समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुणे, 20 अप्रैल पुणे के पिम्परी चिंचवाड इलाके में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत होने के बाद उसके परिजनों ने कथित रूप से अस्पताल में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को पीटा। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में 10-12 लोगों के समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर देहू रोड इलाके में स्थित कंटोन्मेंट अस्पताल की है।

देहू रोड थाने के उपनिरीक्षक प्रसाद गोवाले ने बताया, ‘‘कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 28 वर्षीय युवक को 16 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 87 प्रतिशत था और अस्पताल के कर्मचारियों ने युवक के परिजनों से उसे सरकारी यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराने को कहा।’’

उन्होंने बताया, ‘‘युवक के परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए थे, लेकिन संभवत: वहां भीड़ ज्यादा होने के कारण उसे वापस घर ले गए। सोमवार को युवक की हालत बिगड़ने पर उसे फिर से कंटोन्मेंट अस्पताल ले जाया गया लेकिन इस बार उसके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा महज 37 प्रतिशत थी, और उसकी तुरंत मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि युवक की मौत के बाद करीब 20-25 लोगों की भीड़ अस्पताल पहुंची और मृतक के रिश्तेदार के नेतृत्व में करीब 10-12 लोगों ने अस्पताल के एक कमरे में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद कर्मचारियों को पीटा।

गोवाले ने बताया, ‘‘मामला दर्ज कर लिया गया है और भीड़ में से छह लोगों की पहचान कर ली गयी है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच चल रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें