विदेश की खबरें | कोविड-19 ने बढ़ाईं ओसीडी के शिकार बच्चों और युवाओं की मुश्किलें: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी जैसे संकट ओसीडी, तनाव और अवसाद जैसी मानसिक परेशानियों के शिकार बच्चों और युवाओं की दिक्कतों को और बढ़ा सकते हैं। एक नए अध्ययन में यह बात कही गई है।

लंदन, 10 नवंबर कोविड-19 महामारी जैसे संकट ओसीडी, तनाव और अवसाद जैसी मानसिक परेशानियों के शिकार बच्चों और युवाओं की दिक्कतों को और बढ़ा सकते हैं। एक नए अध्ययन में यह बात कही गई है।

अध्यनन के दौरान वैज्ञानिकों ने 7 से 21 साल के बच्चों और युवाओं के दो समूहों को एक प्रश्नवाली भेजी। अध्ययन में डेनमार्क के आरहुस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक भी शामिल थे।

यह भी पढ़े | ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान, क्षेत्रीय मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों पर करेंगे बातचीत.

वैज्ञानिकों ने कहा कि एक समूह में शामिल लोगों की बाल एवं व्यस्क मनोचिकित्सा केन्द्र में जांच की गई, जिसमें वे ओसीडी (ऑब्सेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर) से ग्रस्त पाए गए। सभी को एक अस्पताल में थेरेपिस्ट से मिलवाया गया।

ओसीडी का शिकार व्यक्ति किसी बात को लेकर बेवजह भय महसूस करने लगता है।

यह भी पढ़े | टेलीमार्केटिंग धोखाधड़ी के मामले में भारतीय नागरिक को 33 महीने का कारावास.

दूसरे समूह में मुख्य रूप से ऐसे बच्चे और युवा शामिल थे, जो कई साल पहले ओसीडी से ग्रस्त थे। डेनमार्क के ओसीडी एसोसिएशन के जरिये इनकी पहचान की गई थी।

अध्ययन के अनुसार 102 बच्चों ने प्रश्नावली का जवाब दिया।

आरहुस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक तथा अध्ययन के सह-लेखक पेर होव थॉमसन ने कहा, ''उन्होंने अनुभव किया कि कोविड-19 जैसे संकटों के दौरान उनके ओसीडी, तनाव और अवसाद के लक्षणों ने विकराल रूप धारण कर लिया। दूसरे समूह में शामिल बच्चों और व्यस्कों की दिक्कतों में अधिक इजाफा हुआ था।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\