देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 से एक दिन में 69 मरीजों की मौत, संक्रमण के 2,963 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में रविवार को कोविड-19 से 69 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 6,690 पर पहुंच गई।

चंडीगढ़, 28 मार्च पंजाब में रविवार को कोविड-19 से 69 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 6,690 पर पहुंच गई।

यहां जारी एक चिकित्सा बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में संक्रमण के 2,963 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 2,31,734 हो गए।

इसके साथ ही पंजाब में अब कोविड-19 के 23,917 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्य में 2,01,127 मरीज ठीक हो चुके हैं।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों, उप केंद्रों, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में कोविड-19 रोधी टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को बिना शर्त टीका दिया जाएगा।

सिद्धू ने एक वक्तव्य में कहा कि अब तक राज्य के लगभग सात लाख लोगों को टीका दिया जा चुका है।

यहां जारी एक बुलेटिन में बताया गया कि चंडीगढ़ में संक्रमण के 296 नए मामले सामने आए जो कि इस साल प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

इसके साथ ही केंद्र शासित क्षेत्र में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 26,194 हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट