मिजोरम में कोविड-19 के कारण आर्थिक संकट की संभावना नहीं : मुख्यमंत्री

वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार, चर्च और गैर सरकारी संगठन मिलकर कोविड-19 संकट से लड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

जमात

आइजोल, 23 अप्रैल मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने कहा कि अगर राज्य अपने प्राकृतिक संसाधनों का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करे, तो कोविड-19 की वजह से आर्थिक संकट का सामना नहीं करेगा।

वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार, चर्च और गैर सरकारी संगठन मिलकर कोविड-19 संकट से लड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास विशाल परती भूमि है और बहुतायत में प्राकृतिक संसाधन है। अगर इन संसाधनों का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो राज्य को संभवत: आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता का माहौल है और कोई नहीं जानता कि भविष्य में क्या होगा।

जोरामथंगा ने बताया कि लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अबतक पांच करोड़ रुपये दान दिए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के कोष से स्वास्थ्य विभाग को 100 करोड़ रुपये की राशि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए आवंटित की गई है।

उन्होंने लोगों से और एकजुट होकर इस संकट का सामना करने का आह्वान किया तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हमें प्राणघातक वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए। हम नयी ऊर्जा के साथ एकजुट होकर काम करना जारी रखेंगे और आने वाले दिनों में इस संकट से बाहर निकल आएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट