कोविड-19 : दुनियाभर में सरकारें पाबंदियों में ढील देने के दबाव का कर रही हैं सामना

फ्रांस में आईसीयू में भर्ती होने वाली मरीजों की संख्या में कमी देखी गई है लेकिन उसकी स्वास्थ्य एजेंसी ने जनता को पृथक होने संबंधी सख्त नियमों का पालन करने के लिए कहा है।

ब्राजील में भी वायरस रोधी लॉकडाउन के खिलाफ प्रमुख शहरों में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया।

फ्रांस में आईसीयू में भर्ती होने वाली मरीजों की संख्या में कमी देखी गई है लेकिन उसकी स्वास्थ्य एजेंसी ने जनता को पृथक होने संबंधी सख्त नियमों का पालन करने के लिए कहा है।

अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, मध्य चीन में दिसंबर में शुरू हुए इस संक्रामक रोग ने दुनियाभर में 23 लाख से अधिक लोगों को अपने चपेट में ले लिया है। ज्यादातर लोग स्वस्थ हो गए जबकि कम से कम 155,000 लोगों की मौत हो गई।

दक्षिण कोरिया में आठ नए मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 10,661 पर पहुंच गई और वहां 234 लोग जान गंवा चुके हैं।

हालांकि अधिकारियों ने विषाणु के ‘‘गुपचुप प्रसार’’ की आशंका की चेतावनी दी है क्योंकि लोग सामाजिक दूरी के नियमों में ढिलाई बरत रहे हैं।

चीन में शनिवार मध्य रात तक 24 घंटों में 16 नए मामले सामने आए लेकिन किसी की मौत नहीं हुई। इसके साथ ही वहां मरने वाले लोगों की आधिकारिक संख्या 4,632 हो गई है।

अमेरिका और कुछ अन्य देशों में संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद सरकार को कारखानों, दुकानों, यात्रा और जन गतिविधियों को फिर से खोलने के दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

चीन में शुरू हुआ बंद बाद में अमेरिका, यूरोप तथा दुनिया के अन्य हिस्सों तक फैल गया जिससे करोड़ों लोगों को नौकरियां गंवानी पड़ी और दुनिया सबसे बड़ी आर्थिक मंदी की ओर बढ़ गई।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट का अनुमान जताया है।

शनिवार को ट्रम्प के समर्थकों ने कई राज्यों में प्रदर्शन कर गवर्नरों से पाबंदियों में ढिलाई देने की मांग की।

टेक्सास, इंडियाना और कुछ अन्य राज्यों ने खुदरा और अन्य गतिविधियों को फिर से खोलने की अनुमति देने की योजना का एलान किया है। फ्लोरिडा और दक्षिण कैरोलिना समुद्र तटों को फिर से खोल रहे हैं।

हालांकि, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुमो ने कारोबार को फिर से खोलने के दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया है।

न्यूयॉर्क में दो हफ्तों में पहली बार शनिवार को मृतकों की संख्या 550 से कम रही लेकिन कुमो ने बताया कि अस्पतालों में एक दिन में करीब 2,000 नए मरीज आ रहे हैं।

वहीं, राज्य के गवर्नरों द्वारा लगाए बंद की आलोचना करने वाले ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने शनिवार को कहा कि वह प्राग तथा उरुग्वे के साथ अपनी सीमाओं को फिर से खोलने की सिफारिश करेंगे।

यूरोप में कोविड-19 पर लगाम लगाने के लिए लगाई पाबंदियों के असर करने के सबूत मिले हैं। फ्रांस और स्पेन ने कुछ अस्थायी अस्पतालों को हटाना शुरू कर दिया है। जर्मनी में पिछले हफ्ते से लेकर अभी तक संक्रमण के मामलों में कमी आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट