जरुरी जानकारी | कोविड-19: सरकार ने तरल ऑक्सीजन ले जाने के लिए आईएसओ टैंक कंटेनरों को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के बीच सरकार ने पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से कहा है कि वह हितधारकों को टैंक कंटेनरों में थोक में तरल ऑक्सीजन ले जाने की इजाजत सकता है।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर कोविड-19 महामारी के बीच सरकार ने पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से कहा है कि वह हितधारकों को टैंक कंटेनरों में थोक में तरल ऑक्सीजन ले जाने की इजाजत सकता है।

इस संबंध में बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक पीईएसओ ने हितधारकों को आईएसओ टैंक कंटेनरों में तरल ऑक्सीजन के परिवहन के लिए आवदेन करने के लिए एक ऑनलाइन प्रणाली तैयार की है।

यह भी पढ़े | Aadhaar-Ration Card Linking Last Date: क्या आपने अपना आधार और राशन कार्ड किया लिंक? ऑनलाइन करवाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स.

इन कंटेनरों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जाता है और इन्हें थोक में तरल पदार्थ ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। एक टैंक 20 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन ले जा सकता है।

बयान में कहा गया है कि महामारी के कारण कई स्थानों पर अल्प सूचना पर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: अपनी ही सरकार के खिलाफ अकाली दल पंजाब में 25 सितंबर को करेगा ‘चक्का जाम’.

बयान में कहा गया कि ऐसे में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ऑक्सीजन की आवाजाही के लिए टैंक कंटेनरों के इस्तेमाल की इजाजत देने के लिए पीईएसओ को अनुमति दी है।

बयान के मुताबिक मौजूदा हालात को देखते हुए फिलहाल यह अनुमति एक साल के लिए है। इस फैसले से देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा