देश की खबरें | कोविड-19: ठाणे और मीरा भयंकर में दस दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए 2-12 जुलाई के दौरान पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। निगम आयुक्त विपिन शर्मा ने मंगलवार को यह कहा।

ठाणे, 30 जून महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए 2-12 जुलाई के दौरान पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। निगम आयुक्त विपिन शर्मा ने मंगलवार को यह कहा।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस अवधि में गैर जरूरी सेवाएं नहीं संचालित होंगी और न ही वाहनों को आने जाने दिया जाएगा, मेडिकल और जरूरी यात्रा को इससे छुट प्राप्त होगी।

यह भी पढ़े | TikTok सहित 59 चायनीज ऐप पर भारत सरकार ने लगाया बैन, रोक लगाने के पीछे बताई यह वजह.

आदेश के अनुसार जरूरी वस्तुओं और नष्ट होने वाली चीजों की ढुलाई की इजाजत होगी।

समीप के मीरा भयंदर में निगर निकाय अधिकारियों ने कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रित करने के लिए एक से दस जुलाई तक के लिए फिर पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की दुकानें भी बंद रहेंगी।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में 947 नए मरीज पाए गए, जिसमें 503 मामले बैंगलूरू से हैं: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मीरा भयंदर के निगमायुक्त विजय राठौड़ ने कहा कि बेकरी उत्पादों समेत जरूरी सामान बेचने वाली और खाद्यान्न की बिक्री करने वाली दुकानें इस दौरान बंद रहेंगी।

प्रशासन के आदेश के अनुसार खाद्यान्नों, सब्जियों, मछलियों, मांस, बेकरी उत्पाद सुबह नौ बजे से रात ग्यारह बजे तक घर पर पहुंचाये जाएंगे जबकि दूध एवं डेयरी सामान सुबह पांच बजे से दस बजे तक पहुंचाये जायेंगे।

मीरा भयंदर ठाणे जिल के अंतर्गत ही आता है।

सोमवार रात को ठाणे में कोरोना वायरस के मामले 8,506 हो गये जबकि अबतक 311 मरीजों की जान जा चुकी है। इसी तरह मीरा भयंकर निगम क्षेत्र में कोविड-19 के अबतक 3175 मामले आ चुके हैं और 142मरीजों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\