विदेश की खबरें | कोविड-19 : भारत को चिकित्सा आपूर्ति करने वाले अमेरिकी विमानों की उड़ान में देरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत में आवश्यक जीवनरक्षक चिकित्सा सामान लेकर जाने वाले अमेरिकी वायु सेना के विमानों की उड़ान में मरम्मत संबंधी दिक्कतों के कारण बुधवार तक की देरी हो गई है।

वाशिंगटन, चार मई भारत में आवश्यक जीवनरक्षक चिकित्सा सामान लेकर जाने वाले अमेरिकी वायु सेना के विमानों की उड़ान में मरम्मत संबंधी दिक्कतों के कारण बुधवार तक की देरी हो गई है।

पेंटागन के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यहां कहा, ‘‘हमें अभी पता चला है कि भारत के लिए उड़ान भरने वाले विमानों में मरम्मत संबंधी दिक्कतों के कारण कम से कम बुधवार तक की देरी हो गई है।’’

अभी तक भारत में अमेरिकी वायु सेना के दो विमान पहुंचे हैं।

कोरोना वायरस के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के बीच आवश्यक चिकित्सा सामान की आपूर्ति करने के लिए अमेरिकी वायु सेना के तीन सी-5 सुपर गैलेक्सीज तथा एक सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों को सोमवार केा भारत जाना था।

बहरहाल, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि इससे भारत में आपात चिकित्सा सामान मुख्यत: ऑक्सीजन सिलेंडर और सांद्रक की आपूर्ति पर क्या असर पड़ेगा।

इससे पहले, पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने पत्रकारों से कहा कि भारत को स्वास्थ्य देखभाल आपूर्ति करने के लिए अमेरिका के विमान उड़ान भरते रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत सरकार और उनके नागरिकों की सहायता करते रहेंगे क्योंकि वे कोविड-19 के मामलों में वृद्धि से जूझ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत में अपने समकक्षों के संपर्क में रहेंगे ताकि यह पता चल सके कि क्या वहां अतिरिक्त मदद की जरूरत है। रक्षा मंत्री ने भारत में अपने समकक्ष से बातचीत में स्पष्ट कहा कि हम हरसंभव तरीके से उनकी मदद करते रहेंगे।’’

सीनेटर एमी क्लोबुचर ने कहा कि भारत में यह संकट इस बात की याद दिलाता है कि ‘‘हम कोविड-19 को तभी हरा सकते हैं जब हम हर जगह इसे परास्त कर दें।’’

इस बीच भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर चिंता जताते हुए अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ और व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथनी फाउची ने देशभर में लॉकडाउन लगाने, व्यापक पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाने और बड़ी संख्या में अस्थायी अस्पताल बनाने की सलाह दी है।

दुनिया में संक्रामक रोग के शीर्ष विशेषज्ञ माने जाने वाले डॉ. फाउची ने सोमवार को एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-’ को कहा, ‘‘यह साफ है कि भारत में हालात बेहद गंभीर हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\