देश की खबरें | कोविड-19: जम्मू-कश्मीर में पांच और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 80 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के पांच और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 80 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जियो

श्रीनगर, 20 जून जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के पांच और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 80 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तुजान इलाके की कोरोना वायरस से संक्रमित 55 वर्षीय महिला की शनिवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर एसकेआईएमएस में मौत हो गई।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के झारखंड में 59 मरीज पाए गए, 69 नए लोग हुए ठीक: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिाकरियों ने कहा कि महिला को मंगलवार को एसएमएचएस अस्पताल से एसकेआईएमएस अस्पताल भेजा गया था। मौत का कारण हृदयाघात था।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर के सफा कदाल इलाके की निवासी 40 वर्षीय महिला ने शनिवार को छाती रोग अस्पातल में दम तोड़ दिया। हृदय और मधुमेह से ग्रस्त महिला को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 14 जून को एसएमएचएस अस्पताल से छाती रोग अस्पताल में भेजा गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के इलाज के लिए ग्लेनमार्क ने पेश की ‘फेविपिराविर’ गोली, प्रति टैबलेट कीमत 103 रुपए.

उन्होंने कहा कि शोपियां के रहने वाले 80 वर्षीय व्यक्ति की भी कोविड-19 के चलते शुक्रवार देर रात एसएमएचएस अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा बडगाम निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की एसकेआईएमएस अस्पातल में जान चली गई।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कुलगाम जिले की रहने वाली 80 वर्षीय महिला ने भी एसएमएचएस अस्पताल में दम तोड़ दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\