देश की खबरें | कोविड-19: भाजपा विधायक के पांच कर्मी संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में भाजपा विधायक राजा सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पांच कर्मचारी (दो चालक और तीन सुरक्षाकर्मी) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और पांच अन्य की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

हैदराबाद, 25 जून तेलंगाना में भाजपा विधायक राजा सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पांच कर्मचारी (दो चालक और तीन सुरक्षाकर्मी) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और पांच अन्य की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

विधायक ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दावा कर रही है कि कोविड-19 का परिणाम 48 घंटे के भीतर आ जाता है लेकिन पांच दिन होने के बाद भी उनके कर्मी की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।

यह भी पढ़े | हरियाणा में आज कोरोना के 453 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 12,463 हुई : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र से आग्रह करता हूं कि अगर कोई पुलिसकर्मी या सुरक्षाकर्मी कोरोना वायरस जांच से गुजरता है तो उसकी रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर बता दी जानिए चाहिए।’’

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ अन्यथा कर्मी और उनके परिवारवाले चिंतित रहेंगे।’’

यह भी पढ़े | पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में तेजस्वी यादव ने साइकिल से किया मार्च.

उन्होंने सांसद, विधायक और विधानपार्षदों और अन्य जन प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने सुरक्षाकर्मियों को तत्काल जांच कराने के लिए कहें और इस दौरान कर्मियों को परिणाम आने तक अपने परिवार से दूर रहना चाहिए।

उन्होंने बताया कि उनके एक सुरक्षाकर्मी के संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने जांच कराई थी, जिनमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\