कोविड-19 : देश में मरने वालों की संख्या 199 पर पहुंची, संक्रमितों की संख्या 6,412 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 5,709 लोग संक्रमित हैं, 503 लोग स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल कोरोना वायरस के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 199 हो गई और संक्रमित लोगों की संख्या 6,412 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 5,709 लोग संक्रमित हैं, 503 लोग स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम से लेकर अब तक कम से कम 30 और लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में 25 लोगों की मौत हुई है, दिल्ली में तीन तथा गुजरात और झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

अब तक सबसे अधिक 97 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 17, मध्य प्रदेश में 16 और दिल्ली में 12 लोगों ने जान गंवाई।

पंजाब और तमिलनाडु में आठ-आठ लोगों की मौत हुई जबकि तेलंगाना में सात लोगों की मौत हुई।

पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में पांच-पांच लोगों ने जान गंवाई। आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से चार-चार लोगों की मौत हुई जबकि हरियाणा तथा राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल में दो लोगों की मौत हुई। बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा तथा झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

कुल 6,412 संक्रमितों में 71 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

बृहस्पतिवार शाम तक मरने वाले लोगों की संख्या 169 थी।

हालांकि, विभिन्न राज्यों से प्राप्त आंकड़ों की पीटीआई की तालिका के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम तक कम से कम 6,640 मामले सामने आए और 227 लोगों की मौत हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों के आंकड़ों में अंतर है जिसके पीछे अधिकारियों ने अलग-अलग राज्यों को मामले सौंपने में प्रक्रियागत देरी की वजह बताई है।

मंत्रालय द्वारा सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सबसे अधिक 1,364 मामले महाराष्ट्र से आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु से 834 और दिल्ली से 720 मामले सामने आए।

राजस्थान में मामले बढ़कर 463 हो गए जबकि तेलंगाना में 442 मामले दर्ज किए गए।

उत्तर प्रदेश में अभी तक 410 मामले सामने आए हैं। इसके बाद केरल में 357 और आंध्र प्रदेश में 348 मामले सामने आए।

मध्य प्रदेश में कोविड-19 से 259 लोग, गुजरात में 241, कर्नाटक में 181 और हरियाणा में 169 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

जम्मू कश्मीर में 158 मामले, पश्चिम बंगाल में 116 और पंजाब में अभी तक 101 मामले सामने आए।

ओडिशा में कोरोना वायरस के 44 मामले दर्ज किए गए हैं। बिहार में इस विषाणु से 39 लोग संक्रमित पाए गए जबकि उत्तराखंड में 35 और असम में 29 मरीज सामने आए हैं।

चंडीगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश में 18-18 मामले सामने आए जबकि लद्दाख में 15 और झारखंड में 13 लोग संक्रमित पाए गए।

अंडमान और निकोबार द्वीप में 11 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 10 लोग इस संक्रामक रोग की चपेट में आए।

गोवा में संक्रमण के सात मामले सामने आए। इसके बाद पुडुचेरी में पांच मामले सामने आए। मणिपुर में दो जबकि त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी