कोविड-19: कश्मीर में गर्भवती महिला की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या सात पहुंची

इसके साथ ही संघ शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई और संक्रमित हुए कुल व्यक्तियों की संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई।

जमात

श्रीनगर, 26 अप्रैल जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी जिसकी जांच की रविवार को मिली रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

इसके साथ ही संघ शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई और संक्रमित हुए कुल व्यक्तियों की संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया, “अनंतनाग जिले में शनिवार को जिस गर्भवती महिला की मौत हो गई थी, उसकी जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसकी जांच रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हुई।”

अधिकारियों ने कहा कि उक्त महिला के नमूनों की जांच यहां कोविड-19 के लिए निर्दिष्ट अस्पताल में की गई।

हालांकि अनंतनाग के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सैयद नासिर ने ट्वीट किया, “कल एमसीएसच अस्पताल में गर्भवती महिला की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बाद जांच के वास्ते लिए गए नमूनों में विषाणु की पुष्टि हुई है। मातृत्व अस्पताल की ओर से हुई लापरवाही की जांच की जा रही है।”

अधिकारियों ने बताया कि महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चों की मौत के बाद जांच के वास्ते उनके नमूने लिए गए थे।

महिला की मौत के बाद जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई।

इस बीच रविवार को संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए जिसके बाद संघ शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 523 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट