देश में कोविड-19 मृतक संख्या 2,109 हुई, कुल मामले 62,939 पर पहुंचे

मंत्रालय ने बताया कि देश में 41,472 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जिनका इलाज चल रहा है जबकि 19,357 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

जमात

नयी दिल्ली, 10 मई देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या रविवार को 2,109 हो गई और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 62,939 पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 128 लोगों की मौत हुई और 3,277 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में 41,472 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जिनका इलाज चल रहा है जबकि 19,357 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

स्वस्थ होने की दर करीब 30.75 प्रतिशत है।

संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

कुल 2,109 मृतकों में से, सबसे अधिक 779 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। गुजरात में 472, मध्य प्रदेश में 215, पश्चिम बंगाल में 171, राजस्थान में 106, उत्तर प्रदेश में 74, दिल्ली में 73 और आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में 44-44 लोगों की मौत हो गई है।

पंजाब में मृतक संख्या 31 और कर्नाटक एवं तेलंगाना में 30-30 है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों में कोविड-19 से नौ-नौ लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में पांच और केरल में चार लोगों ने इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवाई है।

झारखंड में कोविड-19 से तीन लोगों की मौत हुई है। ओडिशा, चंडीगढ़, असम और हिमाचल प्रदेश में दो-दो लोगों ने दम तोड़ा है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण के सर्वाधिक 20,228 मामले महाराष्ट्र में है। इसके बाद गुजरात में 7,796, दिल्ली में 6,542, तमिलनाडु में 6,535, राजस्थान में 3,708, मध्य प्रदेश में 3,614 और उत्तर प्रदेश में 3,373 मामले हैं।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,930, पश्चिम बंगाल में 1,786 और पंजाब में 1,762 हो गए हैं।

तेलंगाना में ये मामले बढ़कर 1,163, जम्मू-कश्मीर में 836, कर्नाटक में 794, हरियाणा में 675 और बिहार में 629 हो गए हैं।

केरल में अब तक कोरोना वायरस के 505 मामले जबकि ओडिशा में 294 मामले सामने आए हैं। चंडीगढ़ में वायरस से कुल 169 और झारखंड में 156 लोग संक्रमित हैं।

त्रिपुरा से 134 मामले, उत्तराखंड से 67, असम में 63 और छत्तीसगढ़ में 59 मामले सामने आए हैं।

हिमाचल प्रदेश में 50 और लद्दाख में अब तक 42 मामले सामने आए हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से कोविड-19 के 33 मामले हैं।

मेघालय में संक्रमण के 13, पुडुचेरी में नौ जबकि गोवा में सात मामले हैं।

मणिपुर में कोविड-19 के दो जबकि मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और दादर एवं नगर हवेली से एक-एक मामला सामने आया है।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ किया जा रहा है।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड