देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 कर्फ्यू 26 मई तक बढ़ाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 कर्फ्यू 26 मई तक बढ़ाने का निर्णय किया है।

शिमला, 15 मई हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 कर्फ्यू 26 मई तक बढ़ाने का निर्णय किया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कर्फ्यू को बढ़ाने का फैसला किया गया।

राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी मीडिया को दी।

उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के लिए कर्फ्यू में रोजाना तीन घंटे की ढील दी जाएगी।

मंत्री ने बताया कि मंगलवार और शुक्रवार को हार्डवेयर की दुकानें भी खुलेंगी।

भारद्वाज ने लोगों से वैवाहिक समारोहों को स्थगित करने या इन्हें अपने घरों में ही सादा ढंग से आयोजित करने का आग्रह किया जिसमें 20 से अधिक लोग शामिल न हों।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now