देश की खबरें | कोविड-19 संकट : यूएई, लक्जमबर्ग, कुवैत से पहुंची चिकित्सा सहायता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के अनेक हिस्सों के कोविड-19 की दूसरी लहर से गंभीर रूप से प्रभावित होने के बीच संयुक्त अरब अमीरात, लक्जमबर्ग, कुवैत जैसे देशों से चिकित्सा सहायता के रूप में ऑक्सीजन सांद्रक, तरल ऑक्सीजन, वेंटीलेंटर, दवा सहित चिकित्सा सहायता आने का सिलसिला जारी है ।

नयी दिल्ली, 11 मई भारत के अनेक हिस्सों के कोविड-19 की दूसरी लहर से गंभीर रूप से प्रभावित होने के बीच संयुक्त अरब अमीरात, लक्जमबर्ग, कुवैत जैसे देशों से चिकित्सा सहायता के रूप में ऑक्सीजन सांद्रक, तरल ऑक्सीजन, वेंटीलेंटर, दवा सहित चिकित्सा सहायता आने का सिलसिला जारी है ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘ हमारे समग्र सामरिक संबंधों को और गहरा बनाते हुए । हमारे करीबी सहयोग एवं मित्र यूएई को फैवीपीरावीर की पांच लाख गोलियां भेंट करने के लिये धन्यवाद । ’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमारे दोस्ताना संबंधों को और गहरा बनाते हुए हम यूरोपीय संघ के अपने सहयोगी लक्जमबर्ग से 58 वेंटीलेटर के भेंट का स्वागत करते हैं ।’’

बागची ने कहा, ‘‘ हम पारंपरिक सहयोगी कुवैत से 60 मीट्रिक टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन मिलने पर आभारी हैं ।’’

उन्होंने कहा कि कुवैत में भारतीय समुदाय के लोगों से 800 ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन सांद्रक आदि के उदार योगदान की सराहना करते हैं ।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच दुनिया के कई देशों से मदद पहुंच रही है । संयुक्त अरब अमीरात, इज़राइल, अमेरिका, नीदरलैंड से 10 मई को मिली मदद के तहत 610 वेंटिलेटर / बीआई पीएपी / सीपीएपी, 300 ऑक्सीजन सांद्रक, फैवीपीरावीर के 12600 स्ट्रिप्स शामिल हैं ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी