विदेश की खबरें | सिंगापुर में दो नर्सरी और एक प्री-स्कूल में भी कोविड-19 के मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में सामने आए कोविड-19 के 1,012 नए मामलों में दो नर्सरी और एक प्री-स्कूल के छात्र तथा कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं, इनमें से 90 लोग विदेशी कर्मचारियों के लिए बनी ‘डॉरमेट्री’ में रहने वाले हैं।

सिंगापुर, 20 सितंबर सिंगापुर में सामने आए कोविड-19 के 1,012 नए मामलों में दो नर्सरी और एक प्री-स्कूल के छात्र तथा कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं, इनमें से 90 लोग विदेशी कर्मचारियों के लिए बनी ‘डॉरमेट्री’ में रहने वाले हैं।

वित्त मंत्री लॉरेंस वॉन्ग ने रविवार को बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पर कड़ी नज़र रख रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सिंगापुर की स्वास्थ्य प्रणाली बिगड़े ना।

वॉन्ग ने कहा कि आईसीयू में अभी 14 लोग भर्ती हैं, लेकिन ‘‘ यह संख्या कभी भी बदल सकती है।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को चार और बड़े समूहों ‘वुडलैंड्स केयर होम’, ‘विंडसर कॉन्वेलसेंट होम’ , ‘पब्लिक हाउसिंग एस्टेट’ और ‘माई लिटिल कैंपस’ के साथ-साथ ‘टोआ पायोह लोरोंग (सड़क) 8 मार्केट एंड फूड सेंटर’ को भी सूचीबद्ध किया, जहां कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

‘विंडसर कॉन्वेलसेंट होम’ में 10 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से नौ वहां रहने वाले और एक कर्मचारी है।

‘चैनल न्यूज एशिया’ की खबर के अनुसार, ‘प्री-स्कूल माई लिटिल कैंपस’ (यिशुनै) में, कुल 11 मामले सामने आए हैं, जिनमें नौ छात्र और दो कर्मचारी हैं। ‘जमियाी नर्सिंग होम’, ‘डीएचएल आपूर्ति श्रृंखला उन्नत क्षेत्रीय केन्द्र’, ‘एवरी लॉज डॉरमेट्री’, ‘ब्लू स्टार डॉरमेट्री’, ‘फाइजर एशिया पैसिफिक पीटीई लिमिटेड’ के साथ-साथ दो सार्वजनिक बस इंटरचेंज पर भी कोविड-19 के मामले समाने आए।

मंत्रालय ने कहा कि 873 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 118 की हालत गंभीर है और उन्हें ऑक्सीजन लगा है। वहीं, 21 लोग आईसीयू में भर्ती हैं। इनमें से 116 बुजुर्ग हैं, जिनकी उम्र 60 से अधिक है।

सिंगापुर में रविवार तक कोविड-19 के कुल 77,804 मामले सामने आ चुके थे और इससे 60 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें