देश की खबरें | देश में कोविड-19 के मामले बढ़े, इस साल एक दिन में सर्वाधिक 59,118 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के  59,118 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,18,46,652 हो गई। इस साल एक दिन में सामने आए यह सर्वाधिक मामले हैं।

नयी दिल्ली, 26 मार्च भारत में एक दिन में कोविड-19 के  59,118 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,18,46,652 हो गई। इस साल एक दिन में सामने आए यह सर्वाधिक मामले हैं।

आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 18 अक्टूबर 2020 को 24 घंटे में संक्रमण के सर्वाधिक 61,871 नए मामले सामने आए थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचारधीन मरीजों की संख्या भी करीब साढ़े तीन महीने बाद चार लाख के पार पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, लगातार 16वें दिन वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,21,066 हो गई, जो कुल मामलों का 3.55 प्रतिशत है। वहीं, 24 घंटे में 257 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,60,949 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 1,12,64,637 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में और गिरावट आई है और अब वह 95.09 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 25 मार्च तक 23,86,04,638 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 11,00,756 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी