देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले एक हफ्ते में 11 गुना बढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के रोज आने वाले मामले एक हफ्ते में 11 गुना से अधिक तक बढ़ गए हैं, जबकि कोलकाता में संक्रमण के मामले इस दौरान 14 गुना से अधिक तक बढ़ गए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

कोलकाता, दो जनवरी पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के रोज आने वाले मामले एक हफ्ते में 11 गुना से अधिक तक बढ़ गए हैं, जबकि कोलकाता में संक्रमण के मामले इस दौरान 14 गुना से अधिक तक बढ़ गए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, राज्य में रविवार को संक्रमण के 6,153 नए मामले आए, जिनमें से 3,194 मामले कोलकाता में आए। पिछले साल 26 दिसंबर को राज्य में संक्रमण के 544 और कोलकाता में 219 मामले आए थे।

राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 4,512 मामले आए थे, जिनमें से 2,398 मामले कोलकाता में आए थे।

बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार को आठ मरीजों की कोरोना वायरस से मौत हो गयी, जबकि एक दिन पहले नौ मरीजों ने जान गंवाई थी। महामारी से राज्य में अब तक 19,781 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में रविवार को जान गंवाने वाले आठ मरीजों में से दो व्यक्ति की कोलकाता में, तीन की उत्तर 24 परगना, दो की हुगली और एक मरीज की मौत हावड़ा में हुई। राज्य में संक्रमण दर बढ़कर 15.93 प्रतिशत हो गयी है, जबकि दैनिक जांच की संख्या रविवार को बढ़कर 38,633 हो गयी।

रविवार को संक्रमण के मामलों की संख्या में उत्तर 24 परगना दूसरे नंबर पर रहा और वहां 994 मरीज मिले जबकि एक दिन पहले मरीजों की संख्या 688 थी। कोलकाता और उत्तर 24 परगना के अलावा हावड़ा में 595, दक्षिण 24 परगना में 280, पश्चिम बर्द्धमान में 257, हुगली में 218, बीरभूम में 140 और नदिया में 102 मामले आए।

बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार को 2,407 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी और स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 97.77 प्रतिशत है। अभी तक 16,12,331 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 16,49,150 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें