कर्नाटक में कोविड-19 के मामले 69बढ़कर 2158 हो गये, अब तक 43 मरीजों की मौत

विभाग के मुताबिक 43 मरीजों की मौत तथा 680 के स्वस्थ होने के बाद अब कोरोना वायरस महामारी के 1433 मरीज अस्पतालों में हैं।

जियो

बेंगलुरू, 25 मई बेंगलुरु ग्रामीण में 55 साल की एक महिला की मौत के साथ ही कर्नाटक में कोराना वायरस से अब तक 43 लोगों की जान चली गयी जबकि 69 नये मरीज सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर 2158 हो गये। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

विभाग के मुताबिक 43 मरीजों की मौत तथा 680 के स्वस्थ होने के बाद अब कोरोना वायरस महामारी के 1433 मरीज अस्पतालों में हैं।

विभाग ने बताया कि जिस महिला की मौत हुई है उसे सांस लेने में गंभीर परेशानी के साथ 19 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 24 मई को वह चल बसी।

बुलेटिन के अनुसार अब तक जितने मरीज स्वस्थ हुए हैं, उनमें से 26 को सोमवार को ही अस्पतालों से छुट्टी दी गयी।

नये मामलों में 51 महाराष्ट्र से, दो तमिलनाडु से एवं एक-एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश और दिल्ली से लौटे थे जबकि दो नये मरीजों ने संयुक्त अरब अमीरात तथा एक एक ने मस्कट और ब्रिटेन की यात्रा की थी।

अन्य नये मरीजों में आठ ऐसे लोग थे जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे जबकि एक बेंगलुरु के निषिद्ध क्षेत्र से था। एक ऐसा भी मरीज है जिसके बारे में पता किया जा रहा है कि वह किसके संपर्क में आया था।

इन नये मामलों में उडुपी से 16, यादगीर से 15, कलबुर्गी से 14, बेंगलुरु ग्रामीण से छह, दक्षिण कन्नड़, बेल्लारी और धारवाड़ से ती- तीन , मांड्या और कोलार से दो दो तथा बेलगावी, बीदर, रामनगर, तुमकुरु और विजयपुरा से एक-एक नये मरीज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी