कर्नाटक में COVID-19 के मामले तीन लाख के पार, मृतकों की संख्या 5 हजार से अधिक

कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 8,580 नये मरीज सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,00,406 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस से 133 और लोगों की मौत हुई, जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 5,091 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

कोरोना से जंग (Photo Credit-PTI)

बेंगलुरु, 27 अगस्त: कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 (COVID-19) के 8,580 नये मरीज सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,00,406 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस से 133 और लोगों की मौत हुई, जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 5,091 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं, इस अवधि में 7,249 मरीज ठीक हुए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक 2,11,688 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 83,608 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 760 मरीज गंभीर हालत होने की वजह से गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती हैं. इसके मुताबिक, बुधवार को सामने आए नए मामलों में से अकेले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में 3,284 नये मरीज सामने आए जबकि मौत के नए मामलों में से 31 लोग इस क्षेत्र से संबंधित थे.

यह भी पढ़ें: COVID-19 Vaccine: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- कोरोनो वैक्सीन पर केंद्र की लापरवाही चिंताजनक

संक्रमण से होने वाली मौत के मामलों में से मैसूर में 20, दक्षिण कन्नड़ में 11, धारवाड़ में आठ, बेल्लारी में सात, कोप्पल में छह , बगलकोट, बेलगावी और दावणगेरे में पांच-पांच,हसन में चार, कोल्लर, तुमकुरु और विजयपुरा में तीन-तीन मरीजों की मौत हुई राज्य में अब तक 25,80,621 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट