देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, प्रसार धीमा होने का कोई संकेत नहीं: जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड​​-19 के मामले हर दिन बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं और महामारी के प्रसार में कोई कमी नहीं आई है।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड​​-19 के मामले हर दिन बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं और महामारी के प्रसार में कोई कमी नहीं आई है।

मंत्री ने हालांकि, फिर से कहा कि लॉकडाउन स्थिति का हल नहीं है और बीमारी से निपटने के लिए लोगों को जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने, सभाओं से बचने, मास्क पहनने और कोविड-19-उचित व्यवहार का पालन करने की सलाह दी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "कल, दिल्ली में 13,468 मामले सामने आए और हमने लगभग 1.2 लाख जांच भी की। मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और हर दिन बढ़ रही है, और संक्रमण के प्रसार में कोई कमी नहीं आई है। इसलिए, मैं लोगों को सलाह दूंगा कि केवल बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें।"

जैन ने कहा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में रोजाना 70-80 मरीज भर्ती हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लगभग 80 लोगों को मंगलवार रात को राजीव गांधी अति विशिष्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि विभिन्न अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई गई है, इसके अलावा दिल्ली सरकार ने फिर से केंद्र से अपने अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है।

बाद में, उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बिस्तरों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अस्पतालों के साथ बैंक्वेट हॉल और होटलों को जोड़ने के आदेश जारी किए गए हैं।

बाद में दिन में एक बयान में, जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में मरीजों के लिए उपलब्ध बिस्तरों और सुविधाओं की स्थिति की सीधे निगरानी कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "दिल्ली सरकार ने उपलब्ध बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ दिया है और वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मैं आप सभी से अस्पताल में तभी भर्ती होने का अनुरोध करता हूँ, जब सख्त जरूरत हो।"

बयान में यह भी कहा गया है कि जैन बुधवार को मरीजों के परिवार के सदस्यों से मिलने, उनकी प्रतिक्रिया लेने, सुविधाओं की समीक्षा करने और कर्मचारियों और डॉक्टरों को प्रोत्साहित करने के लिए एलएनजेपी अस्पताल गए।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोगियों के लिए पर्याप्त आईसीयू बेड उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छता सबसे जरूरी चीज है और इसे हर हाल में बरकरार रखा जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू