देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 मामलों में लगातार वृद्धि जारी, इस साल पहली बार 4000 से अधिक नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 4,033 नए मामले आए, जो इस वर्ष की सर्वाधिक दैनिक वृद्धि है, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 4.64 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 4,033 नए मामले आए, जो इस वर्ष की सर्वाधिक दैनिक वृद्धि है, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 4.64 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

बीमारी के कारण 21 और मरीजों की मौत हो गई, जो एक जनवरी के बाद से मौतों का सबसे अधिक आंकड़ा है।

राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,76,414 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 11,081 हो गई।

शहर में शनिवार को 3,567 मामले और शुक्रवार को 3,594 मामले आए थे।

पिछली बार शहर में कोविड-19 के 4,000 से अधिक मामले चार दिसंबर को आए थे जब 4,067 लोगों के संक्रमित होने का पता चला था।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 2,790 मामले और बुधवार को 1,819 मामले, मंगलवार को 992 मामले, सोमवार को 1,904 मामले और पिछले रविवार को 1,881 मामले सामने आए थे।

महानगर में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक दिन पहले के 12,647 से बढ़कर 13,982 हो गई।

बुलेटिन में कहा कि कुल 86,899 जांच के बाद 4,033 नए मामलों का पता चला।

घरेलू पृथकवास में रखे गए लोगों की संख्या एक दिन पहले के 6,569 से बढ़कर 7,144 हो गई। निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 2,917 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी