देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के मामले कम हुए, सप्ताहांत का कर्फ्यू काम कर रहा है: सत्येंद्र जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि सप्ताहांत में लागू कर्फ्यू का लाभ मिलता दिख रहा है, जिसके कारण पिछले चार दिन में शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई है।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि सप्ताहांत में लागू कर्फ्यू का लाभ मिलता दिख रहा है, जिसके कारण पिछले चार दिन में शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई है।

उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

जैन ने कहा कि दिल्ली में टीकाकरण मुहिम ने सोमवार को एक साल पूरा कर लिया और अब तक 2.85 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

उन्होंने एक बयान में बताया कि यदि लोगों में संक्रमण के लक्षण हैं, तो उन्हें जांच कराने के लिए किसी चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता नहीं है।

जैन ने बताया दिल्ली में 14 जनवरी को 24,383, 15 जनवरी को 20,178 और 17 जनवरी को 18,286 मामले सामने आए।

उन्होंने कहा, ‘‘सप्ताहांत में लागू कर्फ्यू ने मामलों के कम होने में अहम भूमिका निभाई है। भले ही दिल्ली में मामलों की संख्या कम होने के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन सरकार कोविड-19 मामलों पर अब भी निकटता से नजर रख रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में कोई लॉकडाउन लागू नहीं किया गया है और प्रवासी श्रमिकों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।’’

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को कोविड​​​​-19 के 12,527 नए मामले सामने आए तथा इस बीमारी के कारण 24 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 27.99 प्रतिशत रही।

इससे पहले, जैन ने सोमवार को कहा था कि दिल्ली में रविवार को संक्रमण के जितने मामले सामने आए थे, उसके मुकाबले सोमवार को कम से कम 4,000-5,000 मामले कम आने की संभावना है।

उन्होंने टीकाकरण मुहिम का एक साल पूरा होने पर स्वास्थ्यसेवा कर्मियों और अग्रणी मोर्चे के कर्मियों को बधाई दी और कहा कि दिल्ली सरकार के पास टीकों की पर्याप्त आपूर्ति है।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में शत प्रतिशत पात्र आबादी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि लक्षित समूह के 80 प्रतिशत लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों, अग्रिम मोर्चे पर कार्य कर रहे कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को 1.27 लाख एहतियाती खुराक दी गई हैं।’’

उन्होंने बताया कि 1.27 लाख एहतियाती खुराकों में से 35 हजार खुराक वरिष्ठ नागरिकों को, 60,000 खुराक अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और 32,000 खुराक स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी