कोविड-19 : भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी विधायकों एवं कार्यकर्ताओं से कहा.. प्रशासन और जनता के बीच सेतु बने, जागरूकता फैलायें

नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा असम के विधायकों के साथ कोरोना संक्रमण पर जारी दिशा-निर्देशों को लेकर चर्चा की।

जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी विधायकों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें प्रशासन और जनता के बीच एक सेतु के रूप में काम करते हुए लोगों की जरूरतों को पूरा करने के साथ प्रशासनिक दिशा निर्देशों के प्रति जागरूक करना है।

नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा असम के विधायकों के साथ कोरोना संक्रमण पर जारी दिशा-निर्देशों को लेकर चर्चा की।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि चाहे कहीं गाड़ी से जाना हो या कोई और बात हो...सभी चीजों के लिये दिशा निर्देश जारी किये गए हैं, उन्हें पढ़े और ‘रोल मॉडल’ बने ।

उन्होंने पार्टी विधायकों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि सावधान रहें एवं सभी से संवाद बनाए रखें । उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन से अव्यवहारिक मांग नहीं करें ।

नड्डा ने कहा, ‘‘ आने वाले दिनों में प्रशासन और जनता के बीच एक सेतु के रूप में काम करें । उनकी (जनता) हर जरूरत को पूरा करने एवं उनको आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराकर जागरूक करने का काम करें । ’’

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि राजनीति के अपने काम को जारी रखते हुए जनता से संवाद और उन्हें समझाने का काम भी महत्वपूर्ण है ।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें लम्बी लड़ाई की तैयारी रखनी है । हमें पृथक-वास में रहने वाले लोगों का भी ध्यान रखना है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े