कोविड-19 : चीन में 63 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमण का दौर लौटने का डर

चीन में कोरोना वायरस के 63 नए मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 61 मामलों दूसरे देशों से चीन में आए लोगों के हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के फिर से फैलने की आशंका बढ़ गई है जबकि इस वैश्विक महामारी के केंद्र रहे वुहान में 76 दिन बाद बुधवार को लॉकडाउन हटा दिया गया।

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, नौ अप्रैल चीन में कोरोना वायरस के 63 नए मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 61 मामलों दूसरे देशों से चीन में आए लोगों के हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के फिर से फैलने की आशंका बढ़ गई है जबकि इस वैश्विक महामारी के केंद्र रहे वुहान में 76 दिन बाद बुधवार को लॉकडाउन हटा दिया गया।

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दो और लोगों की मौत होने से देश में मृतकों की कुल संख्या 3,335 पर पहुंच गई है। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 81,865 पर पहुंच गई है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को चीनी भूभाग पर कोरोना वायरस के 63 नए मामले सामने आए जिनमें से 61 मामले विदेशों से आए लोगों के हैं।

जनवरी से लेकर कोरोना वायरस के खिलाफ अब तक करीब तीन महीने के संघर्ष के बाद चीन तेजी से पटरी पर लौट रहा है। फैक्ट्रियां और उद्योग खुल रहे हैं लेकिन खासतौर से विदेश से लौट रहे हजारों चीनी नागरिकों में संक्रमण की आशंका के साथ संक्रमण के नए मामलों ने एक डर पैदा कर दिया है।

अधिकारियों ने बुधवार को 76 दिन बाद वुहान से लॉकडाउन हटा दिया। कोरोना वायरस महामारी का केंद्र रहे वुहान में हजारों लोगों ने बाहर निकलना शुरू कर दिया है।

हालांकि, ग्वांगडोंग प्रांत में दो नए घरेलू मामले दर्ज किए गए।

साथ ही बुधवार को कोविड-19 के 56 ऐसे नए मामले दर्ज किए गए जिनमें बीमारी के कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए। इनमें से 28 लोग विदेशी हैं। इनमें से ज्यादातर को पृथक रखा गया है।

एनएचसी ने बताया कि बुधवार तक चीनी भूभाग पर कुल 1,103 आयातित मामले दर्ज किए गए।

गत वर्ष दिसंबर में वुहान की राजधानी हुबेई में सबसे पहले संक्रमण का मामला आया था वहां बुधवार को दो और मौतें हुई। हालांकि गनीमत रही कि कोई नया मामला सामने नहीं आया।

इस बीच, वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार को आगाह किया कि कोविड-19 संक्रमण को फिर से फैलने से रोकने के लिए चीन में लॉकडाउन धीरे-धीरे हटाया जाए।

हांगकांग में वैज्ञानिकों ने कहा कि हुबेई के बाहर क्षेत्रों में सामाजिक दूरी बनाने संबंधी कदम धीरे-धीरे हटाने की जरूरत है वरना महामारी का खतरा फिर से लौट सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\