देश की खबरें | कोविड-19 : पंजाब में 61 और लोगों की मौत, 1,106 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में शनिवार को कोविड-19 से 61 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़ कर 3,562 हो गई है और 1,106 नये मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,17,319 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, तीन अक्टूबर पंजाब में शनिवार को कोविड-19 से 61 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़ कर 3,562 हो गई है और 1,106 नये मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,17,319 हो गई है।

सरकार के एक मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, अमृतसर में 14 लोगों की, लुधियाना में 10, कपूरथला,जालंधर और पटियाला में पांच-पांच, फजिल्का और होशियारपुर में तीन -तीन लोगों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | हाथरस की घटना को लेकर राहुल गांधी ने कहा- यूपी सरकार की अब मनमानी नहीं चलेगी, बेटी को इन्साफ दिलाने के लिए पूरा देश है खड़ा: 3 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, एसबीएस नगर, संगरुर और तरण-तारण में दो-दो जबकि फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, मोगा और रुपनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस से हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के 14,289 रोगियों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Earthquake In Assam: असम के कामरूप में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.9 रही.

शनिवार को ठीक होने के बाद कोरोना वायरस के 1,691 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या 99,468 हो गई है।

राज्य में अब तक 19,28,289 नमूने जांच के लिए लिये भेजे जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी