देश की खबरें | कोविड-19: महाराष्ट्र में 5439 जबकि गुजरात 1,510 नए मामले सामने आए, तमिलनाडु में 17 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना वायरस के क्रमश: 5,439, 1,510 और 1,557 नए मरीज सामने आए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई/अहमदाबाद/चेन्नई, 24 नवंबर महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना वायरस के क्रमश: 5,439, 1,510 और 1,557 नए मरीज सामने आए।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 17,89,800 हो गई। वहीं, संक्रमण से 30 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 46,683 हो गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मणिपुर में आज 290 नए केस पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 23,940 हुई: 24 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग के मुताबिक राज्य में कोविड-19 संक्रमण से मुक्त होने के बाद आज 4,086 मरीजों को छुट्टी दे गई, जिसके साथ ही अबतक 16,58,879 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल 83,221 कोविड-19 रोगियों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Delhi: छेड़छाड़ से तैयार अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पैसे ऐंठने के आरोप, 2 गिरफ्तार.

मुम्बई में 939 नये मरीज सामने आए जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,77,453 हो गयी। वहीं, शहर में 19 और मरीजों की मौत से मृतक संख्या 10,708 पर पहुंच गई।

राज्य में अबतक 1,03,66,579 नमूनों की जांच हो चुकी हैं

उधर, गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार कोरोना वायरस के 1510 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,00,409 हो गई।

राज्य में तीन दिनों के दौरान यह दूसरी बार हुआ है कि कोविड-19 के 1500 से अधिक नये मामले सामने आये हैं।

विभाग ने बयान में बताया कि दिन के दौरान कोविड-19 के 16 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,892 पहुंच गई।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसी अवधि में 1,286 मरीजों को स्वस्थ होने पर पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में अब तक 1,82,473 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 91.05 फीसद है।

गुजरात में फिलहाल कोविड-19 के 14,044 मरीज उपचाररत हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में अब तक 73,89,330 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार कोरोना को वायरस के 1,557 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,73,176 हो गई।

विभाग ने बयान में बताया कि दिन के दौरान कोविड-19 के 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,639 पहुंच गई।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसी अवधि में 1,910 मरीजों को स्वस्थ होने पर पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में अब तक 7,49,662 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में फिलहाल 11,875 मरीज उपचाररत हैं। राज्य में 13 नवंबर से 2000 से कम नये मामले सामने आ रहे हैं।

चेन्नई में इस महामारी के अबतक 2,12,970 मामले सामने आ चुके हैं। शहर में इस वायरस से अबतक 3829लोगों की जान गयी है।

विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में अब तक 1,16,73,521 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

AAP नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत, 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP का हमला