देश की खबरें | कोविड-19 : आंध्र प्रदेश में 4684 नए मामले, 36 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्रप्रदेश में बुधवार की सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4684 नए मामले सामने आए जबकि 24 लोगों की मौत हुई है। इस अवधि के दौरान 7324 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

अमरावती, 23 जून आंध्रप्रदेश में बुधवार की सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4684 नए मामले सामने आए जबकि 24 लोगों की मौत हुई है। इस अवधि के दौरान 7324 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,62,036 हो गई है, 17,98,380 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं और कुल मृतकों की संख्या 12,452 हो चुकी है।

इसमें बताया गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 51,204 रह गई है। इसके अनुसार पूर्वी गोदावरी जिले में पिछले 24 घंटे में 1171 नए मामले आए जबकि पश्चिम गोदावरी जिले में 660 मामले आए। चित्तूर में 493 नए मामले आए हैं।

अनंतपुरामु में जहां केवल 933 उपचाराधीन मामले हैं वहीं पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 9805 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि चित्तूर में 7563 उपचाराधीन मरीज हैं।

बुलेटिन के अनुसार चित्तूर में सर्वाधिक आठ मरीजों की कोविड-19 से मौत हुई जबकि पूर्वी गोदावरी और कृष्णा जिलों में पांच-पांच मरीजों की, अनंतपुरामु, श्रीकाकुलम, एसपीएस नेल्लोर में तीन-तीन मरीजों की और कुर्नूल, प्रकाशम तथा विशाखापत्तनम में दो-दो मरीजों की मौत हुई।

इसमें कहा गया है कि गुंटूर, कडपा और पश्चिम गोदावरी जिले में एक-एक मरीज की कोरोना वायरस से मौत हुई। विजयनगर में कोविड-19 से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट