देश की खबरें | कोविड-19 : दिल्ली में 41 नये मामले, संक्रमण से किसी की मौत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नये मामले आए। इस दौरान संक्रमण से किसी के भी मरने की सूचना नहीं है।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नये मामले आए। इस दौरान संक्रमण से किसी के भी मरने की सूचना नहीं है।

सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को शहर में संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत रही।

नये मामले आने के साथ ही शहर में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14,38,821 हो गयी है। इनमें से अभी तक 14.13 लाख लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 25,087 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में सितंबर में अभी तक संक्रमण से सिर्फ पांच लोगों के मरने की सूचना है।

शहर में मंगलवार को कोविड के 34 नये मामले आए थे जबकि संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण कर दर 0.05 प्रतिशत थी।

शहर में बुधवार को कोविड-19 के 392 रोगी उपचाराधीन थे, जो मंगलवार की संख्या 373 से ज्यादा है।

ताजा बुलेटिन के अनुसार, 107 मरीज गृह-पृथकवास में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट