कोविड-19: गुजरात में 374 नए मामले, एक दिन में 28 की मौत
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रोजाना सामने आने वाले मामलों में यह सर्वाधिक है।
अहमदाबाद, तीन मई गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 374 नए मामले सामने आए और 28 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रोजाना सामने आने वाले मामलों में यह सर्वाधिक है।
इसके साथ ही कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,428 हो गई और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 290 पर पहुंच गई।
ताजा सामने आए मामलों में से अहमदाबाद से सर्वाधिक 274 और सूरत और वडोदरा से 25-25 मामले सामने आए हैं।
रविवार को राज्य के 12 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए।
प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा, “28 मृतकों में से 24 में पहले से कई बीमारियां थीं।”
उन्होंने कहा कि 146 मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए हैं जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या 1,042 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)